{"_id":"6a948a6938959df10702fbb8","slug":"bachhav-won-the-kabaddi-competition-by-7-points-and-claimed-the-trophy-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-160285-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बच्छाव ने 7 अंकों से जीती कबड्डी प्रतियोगिता, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बच्छाव ने 7 अंकों से जीती कबड्डी प्रतियोगिता, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबॉल में मिर्जापुर मंडल बालक टीम।-सोशल मीडिया
जमालपुर। मठना गांव में शनिवार को जय मां सरस्वती सपोर्टिंग क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। देर रात हुए फाइनल मुकाबले में बच्छाव की टीम ने सकरौड़ी को सात अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। सुविधाओं के अभाव में भी खिलाड़ी संघर्ष के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में खेल सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।
विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष सुजीत पटेल ने ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सूरज पटेल, सोनू पटेल, अनिल पटेल, अंकित पटेल, आयुष पटेल, कन्हैयालाल पाठक, विनित पटेल और संतोष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद