फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   baby born on handcart outside government hospital in mirzapur ANM not come even after calling

Mirzapur: सरकारी अस्पताल के बाहर ठेले पर दिया बच्ची को जन्म, एएनएम बुलाने पर भी नहीं आई

Sat, 15 Oct 2022 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 08:02 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के महोगढ़ी गांव की गर्भवती महिला अस्पताल में एएनएम के न मिलने पर ठेले पर बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि काफी देर इंतजार के बाद भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। 

विज्ञापन
baby born on handcart outside government hospital in mirzapur ANM  not come even after calling
सरकारी अस्पताल के बाहर ठेले पर लेटी प्रसूता - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खुली है। यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला ने शुक्रवार शाम सरकारी अस्पताल के बाहर ठेले पर बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर महिला कर्मचारी का कोई सहयोग नहीं मिला।  

विज्ञापन


ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी विक्रमा की पुत्री प्रभावती (30) को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ठेले पर लिटाकर न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। वहां एएनएम के नहीं मिलने पर करीब साढ़े आठ बजे महिलाओं के सहयोग से ठेले पर ही प्रसव कराया गया। प्रभावती ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


उसके बाद परिजन ठेले से ही जच्चा-बच्चा को लेकर घर चले गए।  विक्रमा ने बताया कि ठेले पर ही प्रसव होने के बाद शोर सुन एक एएनएम बाहर आईं, लेकिन कोई सहयोग नहीं किया। सीएचसी हलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कामेश्वर तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed