फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   baby Alligator got trapped in net Instead of fish in forest department team left it back in ganga

Mirzapur: मछली की जगह जाल में फंसा घड़ियाल का बच्चा, वन विभाग की टीम ने वापस गंगा में छोड़ा

Sun, 27 Aug 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 06:47 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के दुगौली गांव में गंगा नदी में मछली मारते समय जाल में घड़ियाल का बच्चा फंस गया। उसे देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घड़ियाल के बच्चे को कब्जे में लेने के बाद गंगा में छोड़ दिया।

विज्ञापन
baby Alligator got trapped in net Instead of fish in forest department team left it back in ganga
घड़ियाल का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के दुगौली गांव में गंगा नदी में मछली मारते समय जाल में घड़ियाल का बच्चा फंस गया। उसे देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घड़ियाल के बच्चे को कब्जे में लेने के बाद गंगा में छोड़ दिया।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के  दुगौली गांव निवासी कुछ मछुआरे रविवार को सुबह गंगा में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। जाल में घड़ियाल का लगभग डेढ़ फीट लंबा बच्चा फंस गया। मछुआरे उसे गांव में लेकर आए तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी।
विज्ञापन


वन विभाग के लालगंज रेंज के वन रक्षक पिंटू लाल, अवधेश कुमार यादव, राम अशीष दुगौली ने गांव पहुंच कर घड़ियाल के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने बताया कि घड़ियाल के बच्चे को फिर से गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed