फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   baba nand singh

बाबा नंद सिंह के जीवन मूल्यों पर की चर्चा

Mon, 28 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
baba nand singh
बाबा नंद सिंह जी की बरसी पर गुरुद्वारे में अरदास किया गया।
नगर क्षेत्र के नारायण घाट-त्रिमोहानी स्थित गुरुद्वारा श्री निर्मल संगत पर रविवार को बाबा नंद सिंह जी की 73 वीं बरसी मनाई गई। गुरुद्वारे में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति रविवार को सुबह हुई। गुुरुद्वारे में सुबह से शाम तक लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका। बरेली से आए अमरपाल सिंह ने बाबा नंद सिंह जी के जीवन मूल्यों के बारे में विस्तार से संगतों को बताया। 
विज्ञापन


बाबा नंद सिंह जी की 73 वीं बरसी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री निर्मल संगत में शनिवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ, जिसका समापन रविवार को सुबह हुआ। बाबा नंद सिंह जी की  बरसी पर गुरुद्वारे में बरेली से आए ज्ञानी गुरमीत सिंह जी एवं मिर्जापुर के ज्ञानी अजमेर सिंह जी ने संगतों को कीर्तन व गुरुवाणी द्वारा निहाल कर दिया। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रतनगंज के अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना एवं सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


बाबा नंद सिंह जी की बरसी कार्यक्रम के दौरान जसवीर सिंह मोंगा, अमरीक सिंह मोंगा, राज सिंह मल्होत्रा, करमजीत सिंह सरना, महेंद्र सिंह विज, अमरजीत सिंह, हरवंश लाल, हरदयाल सिंह, नामधारी, हीरा सिंह, हरवंश सिंह, सरवन सिंह, प्रेम सिंह, भूपेंद्र सिंह वधावन, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार मेहता, रविंद्र सिंह सरना, चंचल सिंह, विशुन सिंह, दलजीत सिंह मोंगा, जसप्रीत, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह, चरनजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख ीसंगत के सदस्यगण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed