फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   baalika divas par kek kaatakar manaaya utsav

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर केक काटकर मनाया उत्सव

Mon, 11 Oct 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
baalika divas par kek kaatakar manaaya utsav
मिर्जापुर। तिवारीपुर विंध्याचल की मल्लाह बस्ती में सोमवार को महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बस्ती की बालिकाओं ने केक काटकर उत्सव मनाया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व अन्य को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया। शालिनी देवी जिला समन्वय महिला शक्ति केंद्र की ओर से महिला शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। दिव्या जायसवाल द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181 आदि के बारे में बताया गया। संचालन अनिल साहनी द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में भाजपा से बेटी बचाओ बेटी पढाओ की सह संयोजक संगीता मिश्रा, न्यू वे पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल के साथ ही मल्लाह बस्ती के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed