{"_id":"5f2aeca58ebc3e3cf10a9a8a","slug":"b-ed-s-entrance-examination-will-be-done-under-the-supervision-of-cc-cameras-mirzapur-news-vns5398917152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने बैठक कर नौ अगस्त को जिले में होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान अथवा मोबाइल पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा कक्ष के अन्दर सीसी कैमरा चालू हालत में रहेगें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न हो। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पूर्व ही प्रवेश कराया जायेगा। गेट पर सभी परीक्षार्थियों का तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये गेट पर पुलिस व महिला पुलिस की उपस्थिति में तलाशी ली जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 का भी पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाय तथा परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को बैठने के लिये पर्याप्त सोशल डिस्टेसिंग बनाकर सीट व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि रविवार को परीक्षार्थियों को रोडेवज एवं रेलवे से आने-जाने के लिये टैम्पों संचालित रहेंगें। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी। किसी भी तरह से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जोयगी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि सकुशल व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले में सात परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर तीन-तीन सौ परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी, परीक्षा सम्पन्न् कराने वाले विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डा. अशोक कुमार के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी व परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्य उपस्थित रहे।