फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Azam khan is enough for spoil to sp

सपा को डुबाने के लिए आजम खां ही काफी

Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Azam khan is enough for spoil to sp
सपा को डुबाने के लिए आजम खां ही काफी
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आजम खां कब किसको क्या बोल दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। विधान सभा सदस्य और मंत्री होने के नाते उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।  कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा-बसपा आपस में लडे़ंगे। भाजपा की सरकार बनना तय है। कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होंगे। सुश्री निरंजन ज्योति शनिवार को विहिप नेता मनोज श्रीवास्तव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आजम खां ने राज्यपाल के खिलाफ जिस भाषा का प्रयोग किया उसे मै ठीक नहीं मानती। कहा कि प्रदेश में केवल एक परिवार और सैफई का विकास हुआ है। एक  तरफ जहां बुंदेलखंड में सूखा पड़ा है वहीं सैफई महोत्सव में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। कहा कि सपा सरकार ने बसपा सरकार की तर्ज पर ही शासन किया। दोनों पार्टियां केवल प्रदेश को लूट रही हैं। कोई किसानों तो कोई दलितों का मसीहा बनता है लेकिन हकीकत यह है कि किसानों के दुख में उनके घर कोई नहीं पहुंचता।

विज्ञापन

दलित की बेटी मायावती ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। कहा कि बाबा साहब के नाम पर केवल वोट बटोरा गया और बसपा नेत्री बीजेपी पर बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रही हैं। कहा कि बाबा साहब किसी पार्टी या जाति के नहीं थे उन्होंने पूरे देश एवं सभी जाती के गरीबों के  लिए संघर्ष किया। ऐसे में उनके जन्मस्थली पर स्मारक बनवाने को राजनीति से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed