फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ax and furnah attacked in children's dispute, six injured

Mirzapur News: बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी और फवड़ा से हमला, छह घायल

Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ax and furnah attacked in children's dispute, six injured
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटेहरा कला के बहरछठ मौजा में शुक्रवार की रात दो पक्ष के बच्चों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों पक्ष के लोगों के बीच कुल्हाड़ी-फावड़ा और लाठी-डंडे से हमले होने लगे। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के कुल छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी महेन्द्र यादव ने बताया कि रात लगभग नौ बजे भतीजा अजय (17) किसी काम से दीपनगर बाजार गया था। दूसरे पक्ष के आकाश से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि विपक्षियों ने अजय को पीटकर घायल कर दिया। अजय ने पिता मुन्नालाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। मुन्नालाल गांव में ही खेत पर था। पुत्र के घायल होने की सूचना पर मुन्ना मौके पर पहुंचा और बेटे को लेकर खेत पर आ गया। मुन्नालाल ने घटना की जानकारी अपने भाई जितेंद्र और महेन्द्र को दी। महेन्द्र का आरोप है कि वे लोग खेत पर पहुंचे, तब तक विपक्षियों ने भी पहुंचकर कुल्हाड़ी और फावड़ा से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के महेन्द्र (35), मुन्नालाल (40), जितेंद्र (38), अजय (17) व दूसरे पक्ष के सोना देवी (38) व आकाश (22) समेत कुल छह लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed