फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Awgddani pilgrims descended court, Nihal

औघड़दानी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, निहाल

Thu, 21 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Awgddani pilgrims descended court, Nihal
विंध्याचल स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजन करती महिला। - फोटो : mirzapur
सावन के शुरू होते ही बुधवार को पहले दिन श्रद्धालु औघड़दानी के दरबार में उमड़ पड़े। नगरीय इलाकों सहित ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं बाबा भोलेनाथ के जयकारे से पूरा मंदिर गूंजता रहा। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने शिवालय पहुंच कर भगवान शंकर को माला-फूल, बेलपत्र-धतूरा चढ़ा कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महादेव के किए गए शृंगार का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन

 
श्रावण मास के पहले दिन बुधवार को दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक करने को शिव मंदिराें में नर-नारियाें का रेला उमड़ पड़ा। शिव मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने दूध व शहद से तो किसी ने गंगा जल से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिवालयों से भोर से ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया था जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। मंदिर के बाहर कतार में खड़े श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे।
विज्ञापन


शिवालयों में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का दौर दिन भर चलता रहा। नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी मंदिर सहित रैदानी कालोनी स्थित श्री ताड़केश्वर नाथ महादेव, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव, टटहाई रोड स्थित श्री नागेश्वर नाथ महादेव, पेहटी का चौराहा स्थित श्री नागेश्वर नाथ महादेव, महुवरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, बाबा बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर सहित विंध्याचल के शिवपुर स्थित श्री रामेश्वरम् महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, वहीं भक्ताें के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था। तरह-तरह के फूल-पत्तियों सहित बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से शिव मंदिरों की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed