फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Avoid dog , clashed with the bike wall , two dead

कुत्ते से बचने में बाइक दीवार से भिड़ी, दो मरे

Fri, 04 Sep 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 04 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Avoid dog , clashed with the bike wall , two dead
 जफरपुरा गांव के पास बुधवार की देर रात कुत्ते के दौड़ाने पर असंतुलित बाइक के दीवार से टकरा जाने पर एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


नकाई गांव निवासी अमरावत की पत्नी कलावती (52) की जेठानी की बेटी के नवजात पुत्र की मौत होने पर बुधवार को देवर छोटू (25) और गांव के ही हौसिला के पुत्र कमलेश (35) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जमालपुर क्षेत्र के सेमरा गांव गई थीं। रात करीब दो बजे पोते का दाह संस्कार हो जाने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही जमालपुर के जफरपुरा गांव के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन


 कुत्तों से बचने के चक्कर में कमलेश ने बाइक की गति बढ़ा दी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कलावती और कमलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ही घायल छोटू को पास के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कलावती और कमलेश के घर हादसे की सूचना के बाद कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed