फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Automatically clear illegal vehicle stands

अवैध वाहन स्टैंडों को स्वत: खाली करें

Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Automatically clear illegal vehicle stands
चुनार। अवैध वाहन स्टैंड संचालकों व अन्य अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के फरमान के पश्चात जिला प्रशासन ने अभियान चलाने से पूर्व व्यापारियों संग बैठक की। तहसील सभागार में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल की अध्यक्षता में नगर के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि स्टैंडों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। एक टीम का गठन किया जा चुका है और बृहस्पतिवार से ही गठित टीम ने स्टैंडों की जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है। उपजिलाधिकारी ने बताया की थाना प्रभारी को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह अपने क्षेत्र में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के दृष्टिगत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से चक्रमण करते हुए सड़क के किनारों पर स्थित अवैध स्टैंडों को स्वत: खाली कर दें। सड़क की पटरी पर वाहन खड़ा न करें। ऐसा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ ग़ैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने उपस्थित लोगों से कहा की लड़की की शादी में बाइक दे रहे हैं तो एक हजार का हेलमेट जरूर दें। सुरक्षा की दृष्टि से यह आवश्यक है। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी। बैठक में अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, तहसीलदार अरुण कुमार गिरि, नायब तहसीलदार अरुण यादव, पारस नाथ सिंह, सभासद समर्थ पटेल, रामजी साहू, संजय साहू, यासीन राईन, अनील गुप्ता, अखिलेश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed