फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto driver dies due car collision in mirzapur villagers beat up ABSA and teacher

Mirzapur News: कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, हादसे के बाद भाग रहे ABSA व शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा

Thu, 21 Mar 2024 10:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

Mirzapur News: ऑटो चालक गुरुवार की रात को ऑटो से अपने ससुराल जा रहा था। वह बरैनी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Auto driver dies due car collision in mirzapur villagers beat up ABSA and teacher
टक्कर के बाद दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास कार की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर ग्रामीणों ने कार सवार की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को थाने ले गई। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बरैनी बैस का पूरा गांव निवासी ऑटो चालक सुकरु सरोज (42) की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के जौसारा गांव में है। ऑटो चालक गुरुवार की रात को ऑटो से अपने ससुराल जा रहा था। वह बरैनी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार सवारों की गामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। कार में एबीएसए व अध्यापक सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को थाने ले गई। मृतक ऑटो चालक को तीन पुत्री व एक पुत्र है। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि कार के टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। कार में एबीएसए व एक अध्यापक सवार थे। जिनको थाने पर बैठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed