फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Atuldeep won bronze in national hockey competition

Mirzapur News: अतुलदीप ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य

Thu, 17 Apr 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Atuldeep won bronze in national hockey competition
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत अतुलदीप ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने झांसी में 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में मणिपुर को पराजित किया। फाइनल मुकाबला पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। वाराणसी के लक्ष्मणपुर, भोजूबीर के निवासी अतुलदीप वाणिज्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले नौ वर्षों से भारतीय रेलवे और उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीतते आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed