फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attachment of property of illegally acquired liquor smugglers

अवैध तरीके से अर्जित शराब तस्करों की संपत्ति कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attachment of property of illegally acquired liquor smugglers
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों की 31 लाख की संपत्ति को कुर्क किया। देहात कोतवाली के नेवढ़िया घाट गांव में अवैध निर्मित शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के आदश पर शराब तस्करों की संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस ने गैंगलीडर गोपीनाथ मिश्रा निवासी नेवढ़िया घाट के पक्के मकान में स्थित साढ़े तीन लाख कीमत का ट्यूबवेल, गैंग का सदस्य काशीनाथ मिश्रा निवासी नेवढ़िया घाट की पांच लाख की दो मोटर बोट, विजय उर्फ विजयी निवासी सेमरा बेलवां की 50 हजार की बाइक, उसकी पत्नी के नाम ग्राम लपसी में 22 लाख की जमीन को कुर्क किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सहित क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो व मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed