फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ateva took out a protest march for old pension

Mirzapur News: पुरानी पेंशन के लिए अटेवा ने निकाला आक्रोश मार्च

Fri, 27 Sep 2024 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ateva took out a protest march for old pension
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर अटेवा (आल टीचर्स इंप्लाई एसोसिएशन) की तरफ से बृहस्पतिवार को बरियाघाट से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने नई पेंशन योजनाओं का विरोध किया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह व जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों ने हाथों में झंडा, बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आक्रोश मार्च निकला। कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न नई पेंशन स्कीम के माध्यम से कर्मचारियों का पेंशन कार्पोरेट कंपनियों और शेयर बाजार की अनिश्चितता के भरोसे छोड़कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही हैं। कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर निराश हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, मंत्री विनीत त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के रमेश सिंह, सुशील कुमार के अलावा अशोक सिंह, आशीष सिंह, रामसिंह यादव, राकेश पटेल, अभिषेक सिंह, सोनू सिंह, आशिक इकबाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed