फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   At the railway station will automatically ladder , arrived DRM

रेलवे स्टेशन पर लगेगी स्वचालित सीढ़ी, डीआरएम पहुंचे

Thu, 14 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
At the railway station will automatically ladder , arrived DRM
रेल - फोटो : train
जिले में 21 जुलाई को रेलमंत्री द्वारा स्वाचालित सीढ़ी तथा राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 16 को मेमू ट्रेन का उद्घाटन करने की खबर लगते ही इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने बुधवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी प्रकार की काई लापरवाही नहीं बरती जाए। सारी तैयारी को पूर्ण रखा जाय। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

बता दें कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु का 21 जुलाई को मिर्जापुर में आगमन हो रहा है।

 

वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बनाई जाने वाली स्वचालित सीढ़ी का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जिले के लोगाें को अन्य सौगात भी दे सकते हैं। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 16 जुलाई को इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलने वाली मेमू ट्रेन का उदघाटन करेंगी। एक साथ दो दो मंत्रियों का कार्यक्रम मिर्जापुर में होने पर मंडल के आला अधिकारी बुधवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए कमी मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर छत से पानी टपकता देख डीआरएम नाराज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed