{"_id":"008d92b3211c881f9539ff4f98ae79a8","slug":"at-stake-is-the-reputation-of-veterans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दांव पर लग गई है दिग्गजों की प्रतिष्ठा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांव पर लग गई है दिग्गजों की प्रतिष्ठा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव में राजनीतिक शतरंजी बिसात पर प्रत्याशी रूपी मोहरों को बैठाने का खेल शुरु हो गया है। आगामी दिनों में एक दूसरे को शह और मात देने के लिए चालें अभी से शुरु कर दी गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सामान्य होने से जिले के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में फंसी हुई दिखाई पड़ रही है। किसी ने अपनी पत्नी को तो किसी ने बहन और पुत्र पर दाव लगाया है।
पंचायत चुनाव में भाजपा, बसपा और अपना दल आदि ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक प्रत्याशी उतारने से पहले ही मना कर दिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के दिग्गजों ने अपने पंसदीदा क्षेत्रों से अपने परिवार के लोगों को मैदान में उतारने का न सिर्फ मन बना लिया है बल्कि प्रचार प्रसार भी पूरी शिद्दत के साथ शुरु कर दिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती देवी के इस बार पटेहरा एक और तीन से चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है जहां उनका मुकाबला वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह से होगा जो एमएलसी विनीत सिंह की पत्नी हैं। वहीं विनीत सिंह की बहन नीलम सिंह राजगढ़ तीन से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं।
उधर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के पुत्र संजय यादव भी इस बार जमालपुर तीन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की पत्नी पुष्पा यादव सिटी दो और सिटी चार से जिला पंचायत सदस्य बनने का प्रयास करेंगी। छानबे के विधायक भाईलाल कोल की पुत्रवधू रंभा देवी तथा सपा नेता देवी चौधरी की पत्नी उर्मिला चौधरी के भी हलिया एक से मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने भी गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी और सभी को दिग्गज मान मैदान में उतार दिया है। अपना दल ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सभी दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस बार चुनाव मे दांव पर लगी हुई है।