फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   At some places the heat scorched and at some places there was relief from the rain.

Mirzapur News: कहीं लू ने झुलसाया तो कहीं बारिश से मिली राहत

Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
At some places the heat scorched and at some places there was relief from the rain.
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। ज्यादातर हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू से झुलसते रहे तो शाम को हलिया और आसपास के इलाकों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद 24 घंटे में दो डिग्री तापमान बढ़ गया। दिनभर तेज धूप की वजह से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 दर्ज किया गया था। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी। नौ बजे के बाद तो घर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में बाजारों में गिने-चुने ग्राहक नजर आए। नगर के सबसे व्यस्त मुकेरी बाजार, तेलियागंज, रतनगंज, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, घंटाघर, रमईपट्टी व सिविल लाइन में दोपहर में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं, राजगढ़ और हलिया क्षेत्र के पैड़ी रामपुर, मनिगढ़ा ,महोखर ,पिपरा उमरिया बेलाही, सूरजगढ़, तीता, बरया, सोनगढ़ा, राजपुर, पवारी खुर्द, बढ़वार, सिंदूराह आदि गांवों में शाम को तेज हवा और गरज-चमक के साथ कुछ देर तक बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के तकनीकि अधिकारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट ---
बिजली गिरने से महिला झुलसी

हलिया। क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान पौड़ी रामपुर गांव में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। पौड़ी रामपुर गांव में अन्नू देवी (24) घर के बाहर मड़हे के पास बैठी थी। बादल छाने और तेज हवा के बीच बगल में स्थित लसोरा के पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे वह झुलस कर अचेत हो गईं। परिजनों ने उसे देवरी बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article