फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assistant teacher suspended after finding fault in MDM

Mirzapur News: एमडीएम में गड़बड़ी मिलने पर सहायक अध्यापक निलंबित

Mon, 28 Aug 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended after finding fault in MDM
मिर्जापुर। नरायनपुर विकास खंड के शिवशंकरी धाम कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रभुनारायण सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन पर एमडीएम में गड़बड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

आठ अगस्त को चुनार एसडीएम ने इसी क्षेत्र के एक भवन के पास से 25 बाेरी खाद्यान्न बरामद किया था। इसमें सात बोरी गेहूं व 18 बोरी चावल थी। एसडीएम ने इस मामले की जांच का निर्देश दिया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी चुनार, पूर्ति निरीक्षक जमालपुर, सीखड़, आपूर्ति सहायक नरायनपुर ने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि विद्यालय में खाद्यान्न रखने के लिए पर्याप्त जगह थी, लेकिन सहायक अध्यापक ने उसे प्रधानाध्यापक को न सौंपकर अपने भवन में रखवाया था। इसकी जानकारी उन्होंने विभागीय अधिकारी को भी नहीं दी थी। इस पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने उनको निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें उसी विद्यालय से संबद्ध कर दिया। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed