फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assault, accusation of firing

दो पक्षों में पले ईट पत्थर, फायरिंग का आरोप

Sat, 18 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Assault, accusation of firing
जमालपुर। थाना क्षेत्र के पसही गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर बिजली विभाग के संविदाकर्मी से हुए विवाद के बाद शनिवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर झगड़ा किया। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर फायरिंग की घटना से इंकार किया है। वहीं संविदाकर्मी ने चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पसही गांव में शुक्रवार को बिजली का तार टूटने की सूचना मिलने पर बहुआर फीडर पर तैनात संविदाकर्मी अंजेश शाम को बनाने गया था। बिजली बनाने के दौरान कुछ लोगों ने न्यूट्रल के तार में फेस जोड़ने को कहा तो संविदाकर्मी ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। गांव निवासी दीलिप मौर्या ने बीच-बचाव कर लाइनमैन को बचाया। यह बात दूसरे पक्ष को नागवार लगी। दूसरे पक्ष के लोग शुक्रवार की रात दीलिप के घर जाकर विवाद करने लगे तो पुलिस पहुंची। शनिवार की सुबह ये लोग दोबारा दीलिप मौर्या के घर पहुंच कर विवाद करने लगे। पथराव करने लगे। उधर से भी पथराव होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची। दीलिप की पत्नी का आरोप है विपक्षियों ने तमंचे से फायरिंग किया है। उधर संविदाकर्मी अंजेश ने थाने में तहरीर देकर चार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ चुनार सुशील कुमार यादव ने मौके पर जाकर लोगों का बयान लिया। सीओ ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की बात अफवाह है। ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फायरिंग की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed