फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ASP Naxal started investigation in the case against the police station incharge

थानाध्यक्ष पर आरोप मामले में एएसपी नक्सल ने शुरु की जांच

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ASP Naxal started investigation in the case against the police station incharge
मिर्जापुर। हलिया थानाध्यक्ष पर महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप की एएसपी नक्सल ने जांच शुरु कर दी है। कुछ लोगों का बयान होना बाकी है। बयान होने के बाद एएसपी नक्सल रिपोर्ट सौपेंगे। महिला ने बताया था कि वह प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह रक्षाबंधन पर हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आई थी। वहां उसके भाईयों से शीशम का पेड़ काटने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। मामले में तीन अगस्त को हलिया पुलिस उसके छह भाईयों को थाने ले आई थी। पुलिस ने छह अगस्त को उसके चार भाईयों को छोड़ा, दो भाईयों को बैठाए रखा। कहाकि सुबह छोड़ देंगे। सुबह थाने आई तो थानाध्यक्ष ने कहा की थोड़ी देर में छोड़ देंगे।इसके बाद वह कहीं चले गए, रात 10 बजे आए। महिला ने भाइयों को छोड़न के नाम पर थानाध्यक्ष को छोड़ने के लिए उन पर गंभीर आरोप लगाया है।महिला ने बताया कि थानाध्यक्ष ने भाइयों को छोड़ने के नाम पर उससे गलत काम करने को कहा। जब महिला ने बात नहीं मानी तो दोनों भाईयों को उसकी ही बाइक की चोरी में जेल भेज दिया। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने मामले की जांच एएसपी नक्सल को सौंपी थी। मामले में एएसपी नक्सल महेश कुमार सिंह अत्रि ने जांच शुरु कर दिया है। महिला का आरोप था कि उसके भाईयों को उसी के बाइक चोरी में चालान किया गया है। इस संबंध में एएसपी नक्सल ने बताया कि दोनों का चालान पंपसेट चोरी में किया गया है। अन्य लोगों का बयान होना बाकी है। बयान पूरा होने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed