फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arrival of Ganga Mashal Yatra in the district today

गंगा मशाल यात्रा का जिले में आगमन आज

Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrival of Ganga Mashal Yatra in the district today
मिर्जापुर। ऋषिकेश से चलकर मशाल गंगा यात्रा का जिले में रविवार को आगमन हो रहा है। प्रयागराज से वाराणसी जाते समय मिर्जापुर में जिगना पाली सीमा से लेकर कोन विकास खंड के टेढ़वा तक जगह-जगह एनसीसी स्काउट्-गाइड् फूलों की वर्षा करेंगे।
विज्ञापन

जिला गंगा समिति संयोजक एवं प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने शनिवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे गंगा मशाल यात्रा जिले में प्रवेश कर रही है। जिगना पाली बार्डर पर उक्त यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकोढ़ी स्थित महेश भट्टाचार्य इंटर कालेज में उक्त यात्रा पहुंचने पर गंगा संकल्प शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र मौजूद रहेंगे। गंगा मशाल यात्रा यहां से एक बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला गंगा समिति संयोजक एवं प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मिर्जापुर गंगा शास्त्री पुल पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा मशाल यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही गंगा आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि वाराणसी के लिए प्रस्थान करते समय टेढ़वा बार्डर तक विभिन्न स्थानों पर एनसीसी स्काउट् गाइड्स एवं विद्यालयों के छात्र व छात्राओं की ओर से गंगा मशाल यात्रा पर पुष्पों की वर्षा कर अभिवादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed