{"_id":"6317a06f13a9b41d7532cbfe","slug":"arrested-for-killing-elder-mother-in-dispute-with-wife-mirzapur-news-vns672903680","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद में बड़ी मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद में बड़ी मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में रविवार को देर रात पत्नी से विवाद के दौरान बड़ी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को सुबह पौनी बैरिया नहर पुलिया चौराहा स्थित ऑटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सतीश गांव में ठेला लगाकर सब्जी बेचता है। वह रविवार को रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर आया और पत्नी से विवाद कर मारने-पीटने लगा। इस बीच उसकी पत्नी अपने पिता को फोन कर बात करने लगी। उसी बीच शोर सुनकर उसके बड़े पिता के पुत्र सुरेश आ गए। इस पर सतीश ने उनके पैर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। किसी तरह से बचकर वे वहां से भाग गए। शोर सुन सतीश की बड़ी मां चमेली देवी (62) सामने आ गईं, तो उसने उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने पर आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस चमेली देवी के पुत्र सुरेेश की तहरीर पर सतीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सुबह पौनी बैरियर नहर पुलिया चौराहा स्थित ऑटो स्टैंड के पास से आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।