फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Army jawan dies after falling from train

Mirzapur News: ट्रेन से गिरने से सेना के जवान की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Army jawan dies after falling from train
पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार व झिंगुरा स्टेशन के बीच शनिवार को सुबह ट्रेन से गिरने के गिरकर मेरठ निवासी सेना के के जवान की मौत हो गई। पड़री पुलिस ने वाराणसी कैंप के जरिये शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अघवार व झिंगुरा के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे 33 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पड़री पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि शव के पास से एक आईकार्ड मिला, जो आर्मी के जवान का था। उस पर नितिन कुमार लिखा था। कार्ड को वाराणसी आर्मी कैंप भेजा गया। शव की शिनाख्त होने के बाद मेरठ में उसके परिजनों को सूचना दी गई। आर्मी कैंप से मिली जानकारी के अनुसार नितिन कुमार असम में तैनात थे। वह छुट्टी पर अपने घर मेरठ जा रहे थे। बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed