फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Apuapriya will see 'toilet a love story'

अनुप्रिया देखेंगी ‘टायलेट एक प्रेमकथा’

Sat, 26 Aug 2017 12:27 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sat, 26 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Apuapriya will see 'toilet a love story'
अमर उजाला कार्यालय में अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए डा. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन एवं भारतीय माइक्रो क्रेडिट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को साढ़े दस बजे मिर्जापुर शुक्लहा स्थित राजश्री पैलेस में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल नगर पालिका के 500 सफाई कर्मी व उनकी पत्नी तथा सिटी ब्लाक के 200 प्रधान के साथ टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखेंगी। इसके बाद वे सफाई कर्मियों के साथ भोजन भी करेंगी। यह कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा, अरुण तारे और जयकुमार पांडेय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जिले को स्वच्छ बनाने के लिए  प्रयास कर रही हैं। इसी के तहत उन्होंने टाइलेट एक प्रेम कथा फिल्म को एक सप्ताह तक सफाई कर्मी व प्रधान को नि:शुल्क दिखाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में 27 अगस्त से दो सितंबर तक नगर के शुक्ल्हा स्थित राजश्री पैलेस में सफाई कर्मी व प्रधान टाइलेट एक प्रेम कथा फिल्म को देखकर लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता पैदा करने में अपना योगदान देंगे। केंद्रीय मंत्री रविवार को पहला व दूसरे शो की फिल्म को 740 सफाईकर्मी व प्रधान के साथ फिल्म देखेंगी।  वहीं 28 अगस्त सोमवार की दोपहर बारह बजकर 45 मिनट पर शुरू होने वाले फिल्म को 160 लोग देखेंगे। इस तरह 29 अगस्त से लेकर दो सितंबर तक पहला शो को 160 लोग देखेंगे। जिससे लोग खुले में शौच न करके शौचालय का इस्तेेमाल करे और जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed