फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Approval of seven crore 30 lakhs for bridge over river Karnavati

कर्णावती नदी पर पुल के लिए सात करोड़ 30 लाख की स्वीकृति

Sun, 21 Jun 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Approval of seven crore 30 lakhs for bridge over river Karnavati
मिर्जापुर। छानबे ब्लाक के अकोढ़ी-बबुरा-जोपा मार्ग पर बहने वाली कर्णावती नदी पर पुल बनाने के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने कार्य भी शुरू कर दिया है। डेढ़ वर्ष में पुल के कार्य को पूरा करना है। डेढ़ वर्ष बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के 20 गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

अकोढ़ी-बबुरा-जोपा मार्ग पर कर्णावती नदी पर बना छोटा पुल 2016 में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे क्षेत्र के 20 से अधिक गांव लगभग एक लाख की आबादी को 35 किमी घूमकर जनपद आना पड़ता था। पुल के बहने के बाद अस्थायी रूप से लोहे के पिलर पर पटरा रखकर काम चलाया जा रहा था। क्षेत्रवासियों के पुल की मांग पर सांसद अनुप्रिया पटेल और विधायक रत्नाकर मिश्र ने मुख्यमंत्री से कर्णावती नदी पर पुल की मांग की। दिसंबर 2019 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पुल का शिलान्यास किया था। पुल के लिए बजट स्वीकृत न होने से कार्य शुरू नहीं हो सका था। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल मिश्रा ने बताया कि दिसंबर में सात करोढ़ 30 लाख का प्रस्ताव गया था। छह जून 2020 को बजट स्वीकृत हो गया है। लाकडाउन के चलते स्वीकृति में देरी हुई। अकोढ़ी-बबुरा-जोपा मार्ग पर बहने वाली कर्णावती नदी पर 90 मीटर लंबा और 8.58 मीटर चौड़ा पुल बनेगा। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू करा दिया है। डेढ़ वर्ष में पुल बनकर तैयार होगा। पुल के बाद दोनों ओर एप्रोच मार्ग बनेगा। इसमें तीन करोड़ 42 लाख से पुल, 80 लाख 39 हजार रुपये से एप्रोच मार्ग, 68 लाख 66 हजार से प्रोटेक्शन वर्क और एक करोड़ 37 लाख से एप्रोच मार्ग के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी बाकी है।
विज्ञापन

सेतू निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके निरंजन ने बताया कि बजट स्वीकृत हो गया है, पर अभी बजट शासन से विभाग के पास नहीं आया है। जल्द बजट भी आ जाएगा। बजट की स्वीकृति के बाद से ही पुल का निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया है। हर महीने कार्य का स्टीमेट भेजा जाएगा। उसी आधार पर विभाग भुगतान करेगा। डेढ़ वर्ष में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed