{"_id":"6519bff9e03b9516e8097097","slug":"appeal-for-conservation-of-forests-and-animals-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-6425-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वन एवं जीवों के संरक्षण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वन एवं जीवों के संरक्षण की अपील
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के कोटवा स्थित चंदन वन विश्राम गृह परिसर में रविवार एक अक्तूबर को नववर्ष वानिकी दिवस के रूप में मनाया।
अध्यक्षता करते हुए एसडीओ कपिल कुमार ने ग्रामीणों को वन एवं वन्य जीव की अहमियत बताई। इस दौरान पौधरोपण के लिए वर्चुअल झलकियां भी ग्रामीणों को दिखाई गई। पौधरोपण से होने वाले लाभ पर प्रकाश डालते हुए एसडीओ कपिल कुमार ने बताया कि खेत में मेड़ पर पेड़ लगाने से भूमि में उर्वराशक्ति बढ़ती है। उन्होने बताया पेड़-पौधे वायुमंडल में प्रदूषण को दूर कर शुद्ध वातावरण तैयार करते हैं। एडीओ ने कहा पेड़ और पौधों सहित जंगली जीव को संरक्षित करना हमार दायित्व है।
उन्होंने कहा तथाकथित लोगों द्वारा जंगल उजाड़ने से अमूल्य जीवन पर संकट खड़ा कर रहे हैं। उन्होने जंगल को हराभरा करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया गया। नेशनल बंबू मिशन (सीएफसी) प्रभारी डा आरएस सिंह ने बताया कि मड़िहान में कामन फैसिलीटि सेंटर का निर्माण हुआ है। बांस के उत्पादन से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। बांस से निर्मित ज्वेलरी से लेकर फर्नीचर आदि टिकाऊ होते हैं। इससे साइड इफेक्ट भी नहीं होता। कुछ पौधे अपने आप से उगते हैं। ऐसे पौधों की सुरक्षा से जड़ी बूटियां आदि प्राप्त की जा सकती है। ऐसे पौधों से जीवन रक्षक दवाइयां बनती हैं। कार्यक्रम पश्चात अधिकारियों ने नर्सरियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मड़िहान डीएस नेगी, पटेहरा गिरिराज गोवर्धन गिरी, लालगंज केके सिंह, दशमी यादव, सुनील कुमार, सदानंद, हरेराम शुक्ला आदि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।