फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   apanee alag pahachaan banaen mahilaen

अपनी अलग पहचान बनाएं महिलाएं

Sat, 01 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 01 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
apanee alag pahachaan banaen mahilaen
नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में शुक्रवार को रैली पहुंचने के बाद बैठी उत्साहित छात्राएं।
 अमर उजाला और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को केबी कॉलेज से माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज तक नारी शिक्षा सुरक्षा और सम्मान रैली निकाली गई। मंडलायुक्त रंजन कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पीएसी बैंड की धुनों के बीच बालिकाओं और महिलाओं ने नारी सुरक्षा संबंधी नारों से रैली के रास्तों को गुंजा दिया। लगभग डेढ़  किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद 15 सौ महिलाओं की रैली घंटा घर स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज पहुंची जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बताया गया कि शिक्षा ही महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा के बूते महिलाओं को अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए।
विज्ञापन


   जिला मुख्यालय स्थित  कई विद्यालयों की छात्राएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं केबी कॉलेज पहुंच गई थीं। रैली में आर्यकन्या इंटर कॉलेज,  डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, कांशीराज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसएन पब्लिक स्कूल, गुरुनानक इंटर कॉलेज, वर्धमान पब्लिक स्कूल की छात्राओें के अलावा महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन, गरिमा परियोजना, सार्थक संस्था, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


सभी छात्राएं और महिलाएं अपने हाथों में नारी सुरक्षा सम्मान और शिक्षा से संबंधित पोस्टर एवं बैनर लिया हुआ था। फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं जैसे नारे लगे तो पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। रैली के समापन स्थल माता प्रसाद इंटर माता भीख इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि शिक्षा बालिकाओं और महिलाओं की ताकत है। आप को कोशिश करनी होगी कि आप पति या पिता के नाम से नहीं बल्कि अपने नाम से जानी जाएं। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। डैफोडिल्स स्कूल की छात्राओं ने आओ देश की शान बढ़ाए हम गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे एमपीएमबी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डा. संजय मिश्र ने रैली को महिलाओं के लिए उपयोगी बताया। संचालन डा. रमाशंकर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में अपराजिता सिंह, डा. बीनारानी सिंह, अनीता यादव, विभूति कुमार मिश्र, सीडीपीओ आदीश मिश्र,  केंबी कॉलेज के प्राचार्य डा. वीरेन्द्र सिंह, शरद मेहरोत्रा, सुरेश सिंह,इमरान खान, मुहम्मद तुफैल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed