{"_id":"61c4c5247c5a3203e9688f8e","slug":"anupriya-will-inaugurate-the-canal-mirzapur-news-vns629536921","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुप्रिया करेंगी कैनाल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुप्रिया करेंगी कैनाल का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नरायनपुर पंप नहर का जीर्णोद्धार के साथ ही इसकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए कार्य का शुभारंभ 25 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेंद्र नाथ पांडेय व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। 61.33 करोड़ की इस परियोजना के लिए शासन से 21.68 करोड़ रुपये अवमुक्त किया है। इससे हजारों किसानों को लाभ पहुंचेगा। साथ ही टेल तक पानी पहुंचेगा। योजना से चंदौली के कई इलाकों को भी लाभ पहुंचेगा।
नरायनपुर पंप नहर से कई गांवों में सिंचाई का कार्य किया जाता रहा है। पंप नहर काफी पुराना होने और कम क्षमता का होने की वजह से कई गांवों में सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसकी क्षमता बढ़ाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस समस्या पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पत्र लिखा था। इसको ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर कार्यवाही हुई। नहर के जीर्णोद्धार व क्षमता वृद्धि के इस प्रस्ताव को मंजूर करने के साथ कार्य शुरू करने के लिए 21.68 लाख रुपये अवमुक्त किया गया है। कार्य का शुभारंभ 25 दिसंबर को होगा। प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई तथा जल संस्थान विभाग के माध्यम से इसका प्रस्ताव तैयार कराया गया है। यह पंप नहर, मूसाखाड़ नहर प्रखंड के अंतर्गत आता है।