फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   anupriya's supporters beaten students

अनुप्रिया के समर्थकों ने छात्रों को पीटा

Tue, 26 Sep 2017 12:28 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Tue, 26 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
anupriya's supporters beaten students
फूंका अनु‌प्रिया का पुतला

विज्ञापन
बीएचयू विवाद मामले में सोमवार को भरुहना चौराहे पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से बातचीत कर रहे जीडी बिनानी के छात्रों की अपना दल कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। इससे नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर मंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।  
बीएचयू में छात्राओं की पिटाई मामले में कुलपति पर कार्रवाई की मांग को लेकर जीडी बिनानी के छात्र केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलने उनके आवास जा रहे थे। भरुहना चौराहे पर मंत्री मिल गईं तो छात्र वाहनों का काफिला रोक कर उनसे बातचीत करने लगे। मंत्री का काफिला रोकने से नाराज अपना दल के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की पिटाई कर दी। इस पर छात्रों ने भरुहना चौराहे पर जाम लगा दिया और केंद्रीय मंत्री का पुतला भी फूंका। नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्रा ने छात्रों को शांत कराया। छात्रों ने डीएम और एसपी को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर बीएचयू में छात्राओं और जीडी बिनानी के छात्रों की पिटाई के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अनुप्रिया के नजदीकी और उनका राजनीतिक कामकाज देखने वाले रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा में चूक की गई है। एलआईयू और आईबी की सूचना के बाद भी प्रशासन ने उपद्रवियों को नहीं रोका। प्रोटोकाल अधिकारी नदारद थे।
विज्ञापन


देहात कोतवाल लाइन हाजिर
मिज़ार्पुर । केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुप्रिया पटेल के काफिले को रोकने के मामले में  प्रोटोकाल का पालन न होने पर सुरक्षा में हुई चूक होने पर एसपी आशीष तिवारी ने देहात कोतवाल संजय राय को लाइन हाजिर कर दिया। सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भरूहना स्थित जनसम्पर्क कार्यालय से बरकछा कला गांव जाते समय  बीएचयू में छात्राओ पर हुई हिंसा से आक्त्रसेशित बिनानी महाविद्यालय के छात्र केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला रोककर ज्ञापन देने की कोशिश की। इस दौरान अपना दल एस के कार्यकर्ता व छात्रों में भीड़ गए थे। प्रोटोकाल के तहत केंद्रीय मंत्री को क्षेत्रीय थाने से सुरक्षा के साथ ले जाना था पर ऐसा नही हुआ। इस बात की जानकारी अनुप्रिया पटेल ने एसपी को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने देहात कोतवाल संजय राय को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed