फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anu topper in 100 meter race

सौ मीटर की दौड़ में अनु अव्वल

Mon, 29 Aug 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Anu topper in 100 meter race
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में रविवार को विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सौ मीटर दौड़ में अनु कुमार वर्मा अव्वल रहे।
विज्ञापन

सीखड़ विकास खंड के मेड़िया के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बालक व बालिका वर्ग में एथलेटिक, कबड्डी, वॉलीबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके तहत 100 मीटर दौड़ में अनु कुमार वर्मा प्रथम, दीपक राय द्वितीय और अजय प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में चंदन यादव प्रथम, दीपक राय द्वितीय और गोविंद यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में चंदन यादव प्रथम, गोविंद यादव द्वितीय और दीपक राय तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में आलोक यादव प्रथम, आकाश यादव द्वितीय, कन्हैया तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में अदलपुरा प्रथम व केलावेला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वॉलीबॉल में विदापुर प्रथम और मेड़िया की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में छोटी यादव प्रथम, साक्षी कौशल दूसरे व सपना तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में छोटी यादव प्रथम, सोनम द्वितीय और सपना यादव तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में अंशिका प्रथम, आंचल द्वितीय और सपना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में अदलपुरा की टीम प्रथम और अराजीलाइन की टीम दूसरे स्थान पर रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय तथा निर्णायक के रूप में रविश कुमार, नीतेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed