{"_id":"65ff496a6982fc3fd80e2156","slug":"another-member-of-the-extortion-gang-in-the-name-of-marriage-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114158-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शादी कराने के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शादी कराने के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजगढ़ पुलिस ने शादी कराने के नाम पर डरा-धमका कर अवैध तरीके से धन उगाही करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार किया। बीते शुक्रवार को पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली घगऊवा निवासी जगत राम ने बीते 20 मार्च को थाने में नामजद तहरीर देकर शादी कराने के लिए बुलाकर मारने पीटने, गाली देकर पैसे मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। झांसी के मोठ थाना क्षेत्र निवासी
रामनारायण अग्रवाल ने भी शादी के लिए लड़की दिखाने के नाम पर बुलाकर मारने पीटने और पैसे वसूलने का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। इस बीच बीते शुक्रवार को पुलिस ने शादी कराने के नाम पर वसूली के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही थी। इस बीच शनिवार को दसवें आरोपी मनीष निवासी सतोहा थाना राजगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।