फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Annoyed by the dirt, the market residents demonstrated

गंदगी से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by the dirt, the market residents demonstrated
स्थानीय बाजार में लंबे समय से सफाई नहीं होने से नाराज बाजारवासियों ने शुक्रवार को दुबार रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

लालगंज बाजार के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई लंबे समय से ठप चल रही है। इससे नाराज होकर बाजारवासियों ने सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया क्योंकि जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। यह हाल तब है जब पांच सफाईकर्मियों की नियुक्त हुई है। बावजूद इसके सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े का अंबार लगा है। इसमें विद्यालय, नाली, शौचालय समेत सभी सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बाजार के सार्वजनिक स्थलों की अविलंब साफ सफाई कराई जाए। बाजार में कूड़े का अंबार लगा है। बाजार की नालियां जाम हैं और शौचालय में गंदगी जमी हुई है। ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मियों को सार्वजनिक स्थल की जानकारी दे दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व संगम लाल केसरवानी, जय सिंह, विष्णु, छोटू, सालिकराम केशरवानी, विकास समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed