फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ANM was a land dispute with a relative

एएनएम का रिश्तेदार से था भूमि विवाद

Sat, 28 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 28 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
ANM was a land dispute with a relative
 हलिया के दुर्जनीपुर में एएनएम की हत्या कर लूट के मामले में एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएनएम की हत्या के पीछे उसके एक रिश्तेदार  का हाथ बताया जा रहा है। परिवार के लोगाें की मानें तो एएनएम का एक रिश्तेदार से भूमि विवाद चल रहा था। उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।  
विज्ञापन

  दुर्जनीपुर निवासी मालती देवी (50) पत्नी रमेश पटेल स्वास्थ्य विभाग में एएनएम थीं। उनकी तैनाती अयोध्या कोरांव इलाहाबाद स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र पर थी। नवरात्र में वह घर आई थीं। गुरुवार की रात सोते समय बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। जिन कमरों में एएनएम के पति, बेटी तथा बेटे सोए थे, बदमाशों ने उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। शुक्रवार की भोर में तीन बजे पुत्री श्वेता की नींद खुली तो उसने बाहर से दरवाजा बंद पाया। श्वेता ने कई बार मां को आवाज लगाई लेकिन वह नहीं बोलीं तो भाई राजू से मोबाइल पर फोनकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसने भी कमरे का दरवाजा बंद पाया। राजू ने पड़ोसी को जानकारी दी तो लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। दोनाें मां को खोजने लगे तो वह बिस्तर पर खून से लथपथ मृत मिलीं। घरवालों के अनुसार बक्से में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, कान का झाला, सोने की अंगूठी के अलावा अन्य सामान गायब मिले। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर परिवार के लोग नाराज हो गए। कहा कि बगैर उनके रिश्तेदारों के आए शव क्यों भेज दिया गया। तब पुलिस ने शव वापस मंगा लिया। परिवार के लोगों ने शव को मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे विधायक भाईलाल कोल, पूर्व विधायक सूर्यभान, सीओ आनंद कुमार, थानाध्यक्ष राजाराम ने परिवार के लोगाें को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। सीओ आनंद कुमार ने बताया कि एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed