{"_id":"57dee0b24f1c1b041fa8224f","slug":"anm-bogus-health-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एएनएम से सेहत की हिफाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी एएनएम से सेहत की हिफाजत
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया, पटेहरा स्वास्थ्य केंद्र पर चार एएनएम के फर्जी तरीके से नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सीएमओ ने चारों एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। दो लिपिकों के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
कुछ लोगों ने हलिया में तैनात तीन एएनएम की नियुक्ति फर्जी होने की शिकायत तत्कालीन सीएमओ से की थी। इस पर तत्कालीन सीएमओ डॉ. उमेश यादव ने दो डॉक्टरों के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच शुरू कराई।
इसमें पता चला कि वर्ष 2000 से 2006 के बीच तैनात तीन एएनएम फर्जी तरीके से नौकरी कर रही हैं। इस पर उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी को पांच जून 2014 को एसपी को पत्र लिखा था। इसके बाद सीएमओ का 2015 में स्थानांतरण हो गया। उनके बाद सीएमओ डॉ. अशोक चौरसिया आए तो किसी ने शिकायत की कि पटेहरा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक एएनएम और एक लिपिक भी फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हैं। जमालपुर में तैनात एक अन्य लिपिक की भी शिकायत की गई। उन्होंने इसकी जांच कराई तो पटेहरा में तैनात एएनएम की नियुक्ति फर्जी मिली।
विज्ञापन
सीएमओ ने हलिया पीएचसी में तैनात राजकुमारी निवासी बरियार पट्टी अमोई, रीना जायसवाल निवासी गनेशगंज चौराहा, सरोजा देवी निवासी दुनौआ पांडेय हरिहरपुर बेदौली और पटेहरा में तैनात आजमगढ़ की रिनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।