फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anjali became the headmistress for a day

Mirzapur News: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनीं अंजली

Fri, 16 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Anjali became the headmistress for a day
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी अंजली, सोशल मीडिया
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पहाड़ी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा में बृहस्पतिवार को कक्षा आठ की छात्रा अंजली को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। वहीं कक्षा सात की छात्रा सानिया ने विज्ञान शिक्षक और कक्षा छह की छात्रा अनुप्रिया ने कला अनुदेशक का दायित्व भी निभाया। कार्यक्रम प्रवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम बालिकाओं के सशक्तीकरण, आत्मविश्वास वृद्धि, निर्णय एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। प्रतीकात्मक दायित्व निभा रही छात्राओं ने अध्यापक के रूप में कक्षा में शिक्षण कार्य भी किया। कार्यक्रम संयोजन में साधना पांडेय व पूजा ने सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर संजय सिंह, अर्चना गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजीता पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed