फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal trafficking gangster arrested

25 हजार का इनामिया गोवंश तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Animal trafficking gangster arrested
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के नामिया पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह के सरगना राजकिशोर पाण्डेय को उसके घर बिहार के भभुआ में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी का चालान कर पुुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजकिशोर पाण्डेय पुत्र जामवंत पाण्डेय लोद्दीपुर थाना चैनपुर भभुआ, बिहार एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का गैंग लीडर है। इसके नेतृत्व में इसके गैंग के सदस्य थाना मड़िहान क्षेत्र के कमला यादव, थाना घोरावल सोनभद्र के हरिमंगल यादव व थाना अदलहाट क्षेत्र के गोविन्द कुमार कन्नौजिया द्वारा वध के लिए गोवंशों की तस्करी पुलिस से छुपते छुपाते की जाती रही है। इसी तस्करी के क्रम में सरगना राजकिशोर पाण्डेय अपने गैग के सदस्यों के साथ भारी सख्या में 178 गोवंशों को वध के लिए ले जा रहा था। उसे 28 नवंबर 2019 को थाना चुनार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चुनार पुलिस ने गैंग लीडर और उसके सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना अदलहाट थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही थी। गैंग लीडर समेत तीनों तस्कर जमानत पर छूट गए थे। जमानत पर छूटने के बाद तीन तस्कर तो पकड़े गए, पर गैंग लीडर फरार चल रहा था। जिसके बाद एसपी ने उसके ऊपर 25 हजार के इनाम की घोषणा किया। इसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद यादव ने टीम के साथ बिहार के भभुआ चैनपुर गांव लोद्दीपुर में दबिश देकर राजकिशोर पाण्डेय पुत्र जामवंत पाण्डेय शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। रविवार को न्यायालय में प्रस्तुुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed