फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal-laden Bolero collided with a pickup, smugglers fled leaving the vehicle

Mirzapur News: पशु लदी बोलेरो पिकअप से टकराई, वाहन छोड़कर भागे तस्कर

Mon, 26 Jan 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Animal-laden Bolero collided with a pickup, smugglers fled leaving the vehicle
मड़िहान थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पशु तस्करों की बोलेरो । स्रोत-
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के पास शनिवार की रात कोहरे के कारण पशु तस्करों का वाहन भूसा लदे पिकअप से टकरा गया। इसके बाद पशु तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। मड़िहान थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि वह रात को गश्त पर निकले थे। मड़िहान ब्रांच नहर पर संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा की तरफ से मड़िहान की तरफ जा रही बोलेरो को पुलिस ने रोकना चाहा तो तस्कर ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस को शक हुआ तो पीछा किया। तस्कर गाड़ी की रफ्तार कर तेज भगाने लगे। हरिहरा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से बोलेरो की टक्कर हो हो गई। टक्कर इतना तेज थी कि तस्करों के वाहन का अगला टायर फट गया। तस्करों ने रिम के सहारे वाहन को भगाना चाहा पर नाकाम रहे। घटनास्थल से सौ मीटर आगे अंधेरे में वाहन छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने तस्करों के वाहन में बेहोश कर क्रूरता पूर्वक बंधे तीन पशुओं को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला। वाहन के अंदर मवेशियों को लगाए गए इंजेक्शन की शीशी व सिरिंज भी मिली। ठंड भूख और दर्द से कराहते बेजुबानों की हालत बदतर थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। वाहन का नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। आस-पास के थानों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed