फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anil became the president and Amit became the secretary.

Mirzapur News: अनिल अध्यक्ष और अमित बने सचिव

Sun, 26 May 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Anil became the president and Amit became the secretary.
मिर्जापुर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को गुड़हट्टी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास पूरी हो गई। चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी और उप चुनाव अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अनिल कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार सचिव पद अमित चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार अग्रवाल एवं अनिल कुमार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। बाद में सहमति के आधार पर निर्वतमान अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद अनिल कुमार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरेश चंद्र एवं मनीष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पद पर भी सुरेश चंद्र द्वारा पर्चा वापस लेने के कारण मनीष कुमार निर्वाचित किए गए। बाकी सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर रोहित कुमार सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को सचिव, गुंजन सिंह को उप सचिव, नवीन कुमार को कोषाध्यक्ष, इरशाद अहमद को सूचना मंत्री चुना गया। आय व्यय निरीक्षक के पद पर कोई भी नामांकन नहीं होने के कारण रितेश सिंह का मनोनयन आम सहमति से किया गया। इसके अलावा कवल चंद्र वर्मा, राम सकल सिंह, पंकज कुमार, मनोज कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार त्यागी, हेलाल अहमद एवं सुरेश चंद्र कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सर्व सम्मति से मनोनीत किए गए। इस दौरान नंदलाल सिंह, विमल कौशल, मानसी सिंह, मनोज कुमार, रितेश कुमार, मो. सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed