फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry employees stopped work due to theft and threats

Mirzapur News: चोरी और धमकी से आक्रोशित कर्मचारियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

Mon, 21 Aug 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angry employees stopped work due to theft and threats
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर दूर पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपरगामी सेतु के निर्माण के लिए रखे सामान चोरी होने और मिल रही धमकी के विरोध में रविवार को कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर पूरे मंडल में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गैपुरा पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपरगामी सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते 17 अगस्त को रात में निर्माणाधीन सेतु पर खड़े ट्रक से बैट्री और हाइड्रोलिक जैक चोरी हो गए। साइट पर ड्यूटी कर रहे चौकीदार शिवसागर, रामकिशुन, संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि तमंचा और चाकू से लैस होकर निर्माण स्थल पर आकर बदमाश सामान उठा कर ले जाते हैं। नवंबर 2022 से अब तक चार बार चोरी हो चुकी है। सेतु निगम के सहायक अभियंता सिविल जय प्रकाश ने विंध्याचल थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से आक्रोशित उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के कर्मचारियों ने रविवार को बैठक करने के बाद कार्य बंद कर प्रदर्शन किया। बैठक में आए क्षेत्रीय मंत्री महावीर प्रसाद ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों को धमकी देकर सामान ले जाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह में मंडल में सेतु निगम के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed