फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angered by the tube well bore being damaged, the villagers surrounded the officials.

Mirzapur News: ट्यूबवेल का बोर खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों का किया घेराव

Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Angered by the tube well bore being damaged, the villagers surrounded the officials.
मिर्जापुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सोमवार को सभी विकास खंडों के दो-दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सिटी विकास खंड के राजापुर गांव में करीब ढाई साल से ट्यूबवेल का बोर खराब होने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों और नेताओं का घेराव किया। अन्य स्थानों पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान कराया। योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों का पंजीकरण भी किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में 13 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामणों को जानकारी दी। सिटी विकास खंड के राजापुर में ढाई साल से ट्यूबवेल का बोर खराब होने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने सोमवार को अधिकारियों और नेताओं का घेराव किया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए रानीबारी में वर्ष 2016 में ट्यूबवेल लगवाया गया था। उस दौरान पानी टंकी के निर्माण की भी बात कही गई थी। टंकी का निर्माण कराए बिना ही जल निगम द्वारा पाइप लाइन से ट्यूबवेल का सीधा कनेक्शन कर दिया गया। कुछ साल बाद ट्यूबवेल का बोर खराब हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर मंत्री से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं किया गया। नोडल अधिकारी सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंता हरिशंकर सिंह और मुख्य अतिथि अपना दल एस के नेता दुर्गेश पटेल ने ग्रामीणों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर समस्या का समाधान कराने का का आश्वासन दिया। उधर, छानबे क्षेत्र के गोडसर सरपती में रास्ता संकरा होने के चलते पीएम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सकी। मुख्य अतिथि राजाराम सरोज, सुशील कुमार दुबे, अमर बहादुर सिंह और हरषू दुबे ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नरायनपुर विकास खंड के समदपुर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल नरायनपुर के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पाठक ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed