{"_id":"b827bb22e29d08db8ffe89920d1d0c7d","slug":"anganwadi-workers-to-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन दें
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के हिंद मजदूर सभा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों का सम्मेलन रविवार को नारघाट स्थित खत्री धर्मशाला में हुआ। जिसमें पेंशन देने की मंाग की गई।
साथ ही चिकित्सकीय अवकाश देने की भी पुरजोर मांग किया।
मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय महामंत्री नीलम पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री देश के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा रही है।
सरकार अन्य राज्यों की भांति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी को भी पेंशन दिया जाए।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के प्रति चयन में 75 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया जाए। उन्होंने सम्मेलन में प्रदेश सरकार से मांग किया कि कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि की जाए।
कहा कि हमें संगठित होकर दोनो सरकारों के समक्ष संघर्ष करना होगा। संगठन मंत्री रमादेवी वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री कम मानदेय में देश के लिए काम करती है।
विज्ञापन
कहा कि आज आंगनबाड़ी कार्यकत्री जनगणना, आर्थिक जनगणना, निर्वाचन, पशुगणना, आधार कार्ड सहित अनेक कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रकाशिनी दूबे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आर्थिक शोषण रोका जाए।
साथ ही होने वाली अवैध धन उगाही को भी बंद किया जाए। सम्मेलन में पूनम मेहरोत्रा, सुषमा राय, निर्मला सिंह, रामलली, पुष्पा यादव, सुमन देवी, प्रमिला दूबे, सावित्री मिश्रा, आशा, सुमन गुप्ता, सरोज आदि रहीं।