{"_id":"6222622471068b563672fc42","slug":"ancient-shivling-was-broken-by-chaotic-elements-mirzapur-news-vns641696714","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन शिवलिंग अराजक तत्वों ने तोड़कर किया खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन शिवलिंग अराजक तत्वों ने तोड़कर किया खंडित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। जलाशय स्थित महादेवा शिव मंदिर में विराजमान अति प्राचीन शिवलिंग को मनबढ़ अराजक तत्वों ने तोड़कर खंडित कर दिया है। शुक्रवार की सुबह पौ फटने के बाद पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी ने कपाट खोला तो शिवलिंग खंडित मिला। पुजारी ने छूकर देखने का प्रयास किया तो शिवलिंग दो हिस्सों में बंट गया। पुजारी ने मंदिर का व्यवस्थापन और देखरेख करने वाली समिति के जिम्मेदारों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस को दी तहरीर में पुजारी मंगल उर्फ रोहित ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे भोर पारंपरिक पूजा के निमित्त मंदिर पहुंचकर ताला खोला और मंदिर में जाकर देखा तो शिवलिंग एक और झुका हुआ मिला जिस पर किसी भारी चीज से चोट के निशान मौजूद है। छूते ही शिवलिंग टूट कर अलग हो गया और दो हिस्सों में बट गया। मंदिर का चैनल रात में ही बंद कर दिया गया जिस पर ताला लगा रहा। जीर्णोद्धार का कार्य चलने की वजह से मंदिर छत वहीं है इसी का लाभ उठाते हुए कुछ अराजक तत्वों ने मनबढ तरीके से छत के रास्ते मंदिर के अंदर पहुंचकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस कृत्य को करने वाले असामाजिक तत्वों के पैरों तथा हाथ के निशान मंदिर परिसर में मौजूद है। पुजारी ने कहा कि प्रकरण का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए ताकि धर्म और श्रद्धा के प्रति पहुंचाई गई चोट के दोषियों को सजा मिल सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी तथा तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है सत्यता के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।