फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anchal top Inter

हाईस्कूल में अविचल व समृद्धि तो इंटर में आंचल ने लहराया परचम

Sun, 28 Jun 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anchal top Inter
गुरू नानक इंटर कालेज की हाईस्कूल छात्रा श्रद्धा गुप्ता को मिष्ठान खिलाते परिजन। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड का बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में अविचल विस्वारी व समृद्धि कुशवाहा ने 92. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तो इंटरमीडिएट में आंचल सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अविचल नगर के रतनगंज स्थित गुरुनानक इंटर कालेज के छात्र अविचल के पिता राजेंद्र विस्वारी व्यवसायी हैं और उनकी मां जया बिस्वारी अध्यापिका है। अविचल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता व गुरुजनों को देते हैं। समृद्धि कुशवाहा छानबे विकास खंड के बिहसड़ा स्थित सम्राट अशोक इंटर कालेज की छात्रा है और उसने भी हाईस्कूल में 92. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह आगे की पढ़ाई विज्ञान वर्ग से करना चाहती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार आंचल सिंह ने 86 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल के पिता अरविंद सिंह लघु सिंचाई विभाग में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। इस समय वह जौनपुर में तैनात हैं। वहीं आंचल की मां गृहिणी हैं। आंचल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ ही अपने दादा को देती है जो कि अवकाश प्राप्त अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed