फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An angry employee, walked the streets

गुस्साए कर्मचारी, उतरे सड़कों पर

Wed, 10 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 10 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
An angry employee, walked the streets
प्रदर्शन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने मंगलवार को मोटर साइकल जुलूस निकाला। कर्मचारी 10, 11 और 12 अगस्त को होने वाले महा हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है, कर्मचारियों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



महा हड़ताल की सफलता को निकला मोटर साइकल जुलूस फतहां से शुरु होकर कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में मांगों को लेकर 10 से 12 अगस्त तक तीन दिन तक हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति सार्थक दृष्टिकोण नहीं अपनाया तो 12 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर छह मार्शल टीम का गठन किया गया। इस दौरान बब्बे मिश्र, कमलेश्वर दूबे, पन्ना लाल, राजेश पांडेय, ओम प्रकाश उपाध्याय, धीरज किशोर, केके पांडेय, बबलू तिवारी, राजेंद्र यादव, अनिल तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed