फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An accused in the gang rape case went to jail, BJP leader was released after questioning

Mirzapur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गया जेल, भाजपा नेता को पूछताछ कर छोड़ा

Wed, 19 Jul 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
An accused in the gang rape case went to jail, BJP leader was released after questioning
लालगंज। थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भपात होने के मामले में सोमवार को देर रात पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अस्पताल और घटना स्थल रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता व ग्राम प्रधान और उसके नौकर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रधान के नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी भाजपा नेता को पूछताछ कर छोड़ दिया। पुलिस की तरफ से किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही गर्भपात के बाद निकले भ्रूण की वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम भी कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे उपचार के लिए उसकी मां सीएचसी ले गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। पूछने पर उसने बताया कि दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाई गई थी। दवा के चलते सीएचसी में गर्भपात हो गया। किशोरी को छह माह का गर्भ था। किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र निवासी आकाश केसरी और विजय गुप्ता ने दुष्कर्म किया। विजय गुप्ता भाजपा पिछड़ा मोर्चा का ब्लाॅक अध्यक्ष और ग्राम प्रधान है। आकाश उसका कर्मचारी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा देर रात लालगंज अस्पताल और घटना स्थल रेस्टोरेंट पहुंच कर जांच की। परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आकाश केसरी और विजय गुप्ता पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आकाश केसरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी विजय को पूछताछ कर छोड़ दिया। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद भ्रूण का वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानु प्रिया ने बताया कि एक आरोपी आकाश केसरी को जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी विजय के बारे में उन्होंने बताया कि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस जांच कर रही है। किशोरी के भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएनए जांच के आधार पर दूसरे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने की जानकारी मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की गई। मुकदमा लिखकर आरोपी आकाश केसरी को गिरफ्तार किया गया। आकाश ने गर्भपात कराने की दवा खिलाने और दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की।। विजय गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि किशोरी से उसका मिलना नहीं हुआ है। विजय गुप्ता के मोबाइल की काल डिटेल, रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी। भ्रूण का डीएनए नमूना और दोनों आरोपियों के डीएनए के नमूने की जांच कराकर उनका मैच कराया जाएगा। विवेचना के लिए एएसपी नक्सल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed