{"_id":"69a492fe19e8188a390b8e7f","slug":"amid-airstrikes-in-qatar-a-young-man-reached-a-safe-room-late-at-night-his-family-took-a-breather-for-the-night-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-149554-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कतर में हवाई हमलों के बीच देर रात सुरक्षित कमरे पर पहुंचा युवक, परिजनों ने ली रात की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कतर में हवाई हमलों के बीच देर रात सुरक्षित कमरे पर पहुंचा युवक, परिजनों ने ली रात की सांस
विज्ञापन
इजराइल में रह रहे रामचिरंजीव की माता उर्मिला देवी जानकारी देती फ़ोटो संवाद
- ईरानी अटैक का शिकार हुए अमेरिकी एयरबेस के समीप बाजार में फंस गया था श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कछवां। कतर में रह रहे नगर पंचायत कछवां के थाना वार्ड निवासी मुनव्वर सुरक्षित हैं। उन्होंने शनिवार देर रात परिजनों को फोन कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी। ईरान ने कतर के जिस अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया था उस दौरान मुनव्वर समीप के ही बाजार में बीपी की दवा ले रहा था। हमले के बाद से परिजन मुनव्वर से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। बमबारी के कुछ घंटे बाद सुरक्षित आवास पर पहुंच गया। शनिवार देर रात दस बजे परिजनों से फोन पर बातचीत की। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वे कतर में रहकर बिल्डिंग निर्माण का काम करता है।
पत्नी भुअरी ने बताया कि पति मुनव्वर अपने आवास से 150 किलोमीटर दूर बीपी की दवा लेने गए हुए थे। शनिवार की शाम पांच बजे उनके स्थान से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर अचानक बमबारी हो गई। बमबारी होते ही चारों ओर सायरन बजने लगे जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी जारी की। इसी बीच फोन नेटवर्क ठप हो गया। अफरा तफरी के दौरान मुनव्वर ने फोन से परिवार से बात कर रहे थे जो शोर शराबे और चीख पुकार के बीच संपर्क टूट गया। फोन बंद होने से परिजन घबराए हुए थे। लगातार सलामती के लिए दुआ कर रहे थे।
इनसेट-- --
पुत्र की सलामती के लिए माता पिता कर रहे प्रार्थना
जिगना। छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाजीपुर निवासी अवधराज बिंद का बड़ा बेटा रामचिरंजीव इस समय इस्राइल में है। इस्राइल की हालत सुन कर पिता अवधराज माता उर्मिला देवी पत्नी रेशमा देवी व भाई अभिषेक कुमार जहां राम चिरंजीव की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं वहीं प्रतिदिन मोबाइल पर वार्ता कर हाल चाल भी ले रहे हैं। मां उर्मिला देवी ने बताया कि रविवार सुबह बेटे से बात हुई तो वह सुरक्षित है। सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। जहां पर वह है वहां पर पहले से दो बंकर थे अब तीन बंकर हैं। कोई खतरा आने से पहले मोबाइल पर मैसेज आ जाता है सभी लोग बंकर में चले जाते हैं। उर्मिला ने बताया कि तीन बेटों में बड़ा बेटा इस्राइल और दूसरा बेटा नीरज दुबई में है। छोटा बेटे अभिषेक की सैलून की दुकान है। विदेश गए दोनों बेटे से बात होती रहती है। रामचिरंजीव दो वर्ष से गया है। पत्नी को बेटा पैदा हुआ था तो घर आया था। भाई अभिषेक ने बताया कि पहले भी लड़ाई के दौरान वहां पर था।

इनसेट