फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Allegations of collusion between the principal and the NGO, previously accounts of the school's teachers were opened

Mirzapur News: प्रधानाचार्य व एनजीओ के बीच सांठगांठ का आरोप, पहले स्कूल के शिक्षकों के खोले गए थे खाते

Sat, 18 Oct 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of collusion between the principal and the NGO, previously accounts of the school's teachers were opened
- बैंक पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड साइबर जालसाजों ने स्वयं रख लिया था
विज्ञापन

अदलहाट। चुनार थाना क्षेत्र के नियामतपुर खुर्द गांव में एक वर्ष पहले साइबर जालसाजों ने क्षेत्र के कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चोंं के अभिभावकों के फीस माफी के नाम पर खाते खोलकर दो खातों से चार करोड़ चार लाख का लेनदेन किए। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब अभिभावक व पीड़िता मीनू सिंह को साइबर अपराध के एक मामले में बंगलूरु पुलिस का नोटिस मिला। मामले में शुक्रवार को जांच के दौरान पता चला कि प्रधानाचार्य ने स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों का भी खाता खुलवाया था। पीड़िता ने बैंककर्मियों, स्कूल की प्रधानाचार्य का कथित एनजीओ के बीच साठगांठ होने का आरोप लगाया है।

चुनार के नियामतपुर खुर्द गांव में एक साल पहले साइबर जालसाजों ने एनजीओ कर्मचारी बनकर बैंक कर्मियों के साथ मिलकर बच्चों के फीस माफी के लिए बैंक खाता खोलने के लिए गांव पहुंचे थे। जहां गांव के एक स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क कर पढ़ने वाले बच्चों की फीस माफी के लिए उनके अभिभावकों का बैंक में खाता खोलने को कहा। फीस माफी होने पर खाते में धन आने पर उसमें का कुछ हिस्सा विद्यालय को देने पर सहमति हुई। जिस पर प्रधानाचार्य ने पहले अपने शिक्षक और कर्मचारियों का बैंक खाता खोलवाया। इसके बाद पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि आप लोग खाता खोलिए कोई दिक्कत नहीं होगी। उसके बाद 50 से अधिक अभिभावकों ने अपना अपना बैंक खाता खुलवाया। जिसके साथ सिम कार्ड भी एक्टिव किया। जिस पर प्रधानाचार्य ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सभी पासबुक, सिमकार्ड, एटीएम उनके पास रहेगा। जब फीस वापस आएगी तो आपको दे देंगे। पीड़िता ने बताया था कि कैंप लगाने वाले हैदराबाद के कथित एनजीओ को वह जानती हैं। विश्वास दिलाने के बाद हमारे साथ ही 50 से अधिक बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते खोले गए। उनका एटीएम कार्ड, जियो का सिम कार्ड, व बैंक पासबुक उनके पास कैसे गया यह तो प्रधानाचार्य ही बताएंगी। अब वह हमारा फोन भी नहीं उठा रही है। थाने में तहरीर देने को लेकर भी नाराज हैं। बैंक कर्मियों की जांच की भी मांग उठाई। प्रधानाचार्य पर आरोप लगने के बाद उनका पक्ष जानने के लिए कई बार उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।
विज्ञापन

दो खातों से 50.53 लाख के लेनदेन मिली जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी अदलहाट। नियामतपुर गांव के स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे छात्रों के अभिभावकों ने शुक्रवार को बैंक शाखा पहुंचकर जानकारी की तो उनके भी खातों से 50 लाख 53 हजार रुपये खातों से लेनदेन के मामले की जानकारी हुई। डाली सिंह पत्नी तेज प्रताप सिंह के बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक नरायनपुर के खाते से 28.53 लाख रुपये व शकुंतला देवी पंजाब नेशनल बैंक नरायनपुर के बैंक खाता से 22 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी हुई। इसके साथ ही गांव के दो अन्य अभिभावकों का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक इमिलिया चट्टी में होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed