फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Allegation of keeping 36 EVMs in a separate room near the strong room

Mirzapur News: स्ट्रांग रूम के पास अलग कमरे में 36 ईवीएम रखने का आरोप

Tue, 19 Nov 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Allegation of keeping 36 EVMs in a separate room near the strong room
मिर्जापुर। स्ट्रांग रूम और नीबू के पेड़ के पास एक कमरे में 36 ईवीएम अलग से रखे हुए हैं। इसमें एक विशेष पार्टी के पक्ष में पहले से ही मतदान कराया गया है। इसकी जांच के लिए निर्वाचन आयोग से ऑनलाइन शिकायत के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जाकर ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी चंदौली के सपा सांसद व पार्टी की तरफ से मझवां विधानसभा उपचुनाव में प्रभारी बनाए गए वीरेंद्र सिंह ने लोहिया ट्रस्ट स्थित संगठन कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उनको सूत्रों से पता चला है कि स्ट्रांग रूम के पास एक कमरे में 36 ईवीएम अलग से रखे हुए हैं। पता चला है कि कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की गोपनीय मीटिंग हुई है। जिसमें सपा समर्थकों के बाहुल्य वाले गांवों में बूथ पर मतदान में व्यवधान डालने की रणनीति तय की गई है। ताकि मतदान प्रतिशत कम रहे। इसकी सूचना ज्ञापन के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को देकर आशंका दूर करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि वे शाम चार बजे के बाद जिले से बाहर चले जाएंगे, इसलिए सपा प्रत्याशी, उसके एजेंट या जिलाध्यक्ष के सामने आशंका दूर की जानी चाहिए। कहा कि मझवां का बोटी युद्ध इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब व अमीर में अंतर करती है। अमीर को बोटी और गरीब को रसा दे रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed