फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All arrangements should be like Navratri fair in Vindhya region: DM

विंध्य क्षेत्र में नवरात्र मेले जैसी हो सारी व्यवस्था : डीएम

Fri, 03 Jan 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
All arrangements should be like Navratri fair in Vindhya region: DM
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विंध्य कॉरिडोर के साथ ही महाकुंभ के दौरान जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह बनाए जाने वाले होल्डिंग एरिया (रैन बसेरा), वाहनों के पार्किंग स्थल, शौचालय आदि का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मिर्जापुर से विंध्याचल होते हुए प्रयागराज व लालगंज से विजयपुर होते हुए प्रयागराज व विंध्याचल आने जाने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को विंध्याचल क्षेत्र में यात्रियों के लिए नवरात्र जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, लालगंज आसाराम वर्मा आदि के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने विंध्याचल मंदिर, आस-पास स्थित पार्किंग एरिया, गंगा घाट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, लालगंज से विजयपुर के रास्ते में कुशियरा फाॅल आदि स्थलों पर यात्रियों के लिए शौचालय बनवाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम शुरू कराकर एक सप्ताह के अन्दर सभी तैयारियां पूरी कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विंध्याचल मंदिर, पुरानी वीआईपी, काेतवाली, पक्का घाट व नई वीआईपी मार्ग के निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कराने, मार्गों पर सफाई के लिए नगर मजिस्ट्रेट व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने विंध्य काॅरिडोर के प्रथम तल पर भी सफाई आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। महेश भट्टाचार्य इंटर काॅलेज मेें पार्किंग व लोगों के रुकने के लिए व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ लालगंज को लालगंज से विजयपुर होते हुए गैपुरा तिराहे से प्रयागराज अथवा विंध्याचल जाने वाले यात्रियों के लिए कुशियरा फाॅल पर रैन बसेरा बनवाने, शौचालय, वाहनों की पार्किंग आदि के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में गद्दा-रजाई व कंबल आदि की व्यवस्था का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed